लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंचमुखी हनुमान मंदिर सेक्टर-19 में गणपति महोत्सव की शुरुआत….

चंडीगढ़, 16 सितंबर:- सेक्टर-19 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आज गणपति महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की गई तथा श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में वीना चड्ढा, निधि गुप्ता, एग्जीक्यूटिव मेंबर सुमिता कोहली तथा जिला रानी लक्ष्मीबाई की उपाध्यक्ष सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और समस्त जनकल्याण की मंगल कामना की ।

कार्यक्रम के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर चेन्नई कुलचा एवं मोदक का विशेष प्रसाद भी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।