लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एच.एस. लक्की बोले—वकीलों और युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास आने वाले नगर निगम चुनाव की दिशा का स्पष्ट संकेत….

जिला बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के हाल ही में निर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह (ए.एस.) गुजराल और उपाध्यक्ष अभय जोशी आज अपने समर्थक अधिवक्ताओं के साथ सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन पहुंचे और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की से मुलाकात की। इस अवसर पर एच.एस. लक्की ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एन.के. नंदा, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता नंदिता हुड्डा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप गुर्जर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अधिवक्ताओं की जीत यह दर्शाती है कि समाज के जागरूक, शिक्षित और पेशेवर वर्ग का विश्वास कांग्रेस की ओर लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता वर्ग हमेशा से लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और जिला बार एसोसिएशन का यह चुनाव भी आने वाले समय की राजनीतिक दिशा का महत्वपूर्ण संकेत है।

लक्की ने कहा कि ए.एस. गुजराल पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और जिला बार एसोसिएशन में भी वे पूर्व उपाध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने वकालत के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इसी प्रकार अभय जोशी भी एक युवा और प्रखर अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं और कांग्रेस के साथ उनकी सक्रियता भी किसी से छिपी नहीं है।

उन्होंने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय की आवाज को मजबूती से उठाने का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी वकीलों के कल्याण, उनके पेशेवर हितों तथा अदालतों में आने वाले ( वाद कारी) litigants की सुविधाओं और अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से काम करेंगे।

एच.एस. लक्की ने कहा, “वकील और युवा हमेशा से देश की राजनीति को नई दिशा और नई ऊर्जा देते रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि लोकतांत्रिक और प्रगतिशील सोच रखने वाला वर्ग बदलाव के पक्ष में खड़ा है। आने वाले नगर निगम चुनाव में भी इसके स्पष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे।”

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के अधिवक्ता केवल अदालतों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शहर के सामाजिक, लोकतांत्रिक और जनहित के मुद्दों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कांग्रेस पार्टी अधिवक्ता समुदाय के सम्मान, कल्याण और उनके अधिकारों के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

लक्की ने जिला बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का समर्थन कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और पार्टी भविष्य में भी उनके हितों से जुड़े मुद्दों को पूरी गंभीरता से उठाती रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी से आग्रह करेंगे कि सांसद निधि से जिला बार एसोसिएशन के लिए आवश्यक एवं उपयोगी किसी विशेष विकास कार्य में योगदान किया जाए, ताकि अधिवक्ता समुदाय को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और उनके बीच एक सकारात्मक संदेश जाए।

लक्की ने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव के समय अधिवक्ताओं के बीच जाने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि वकीलों, युवाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई लगातार सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मिली यह जीत केवल दो व्यक्तियों की जीत नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, पेशेवर नेतृत्व और बदलाव की सोच की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में चंडीगढ़ में कांग्रेस को समाज के हर वर्ग का और व्यापक समर्थन मिलेगा।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress

9872511115