लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

19 जून को चेताया था, फिर भी नहीं जागी सरकार—नाइट क्लब में गोलीबारी ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल : मनोज अग्रवाल….

पंचकूला। आसिफ लैला क्लब में शनिवार रात हुई गोलीबारी की घटना पर इंडियन नेशनल लोकदल के पंचकूला जिलाध्यक्ष शहरी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि 19 जून को भी मैंने पंचकूला के नाइट क्लबों को बंद करने की मांग करते हुए चेताया था कि ऐसे प्रतिष्ठानों को लेकर कानून व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि उनकी चेतावनी के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और अब एकबार फिर गोलीबारी की घटना सामने आ गई। सरकार बताए कि आखिर वह किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार क्यों कर रही है?

उन्होंने कहा कि पुलिस का काम आम जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण है, न कि निजी नाइट क्लबों की सुरक्षा पर सरकारी संसाधन खर्च करना। उन्होंने मांग की कि आसिफ लैला क्लब की घटना की निष्पक्ष जांच के साथ पंचकूला के सभी नाइट क्लबों के लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और संचालन की तत्काल समीक्षा की जाए।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि 19 जून की चेतावनी के बाद अब सरकार के पास कार्रवाई से बचने का कोई बहाना नहीं है। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है—जरूरत पड़े तो नाइट क्लबों को बंद किया जाए।