लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आंतरिक क्षमता सबसे बड़ी ताकत -सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज…..

पंचकूला ( )विश्व जागृति मिशन एवं हरियाणा योग सभा द्वारा आयोजित एक दिवसीय दिव्य योग भक्ति सत्संग सेक्टर 12 पंचकूला में स्थित योग दिव्य मन्दिर में आयोजित किया गया है। जिसमें विश्व जागृति मिशन के अध्यक्ष पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज, उपाध्यक्ष एवं योग गुरु डॉ अर्चिका दीदी, योगीराज लाल जी महाराज एवं गुरु माता श्रीमती प्रभा जी के पावन उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पूज्य योगिराज लाल जी महाराज एवं गुरु मां प्रभा जी ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

इस कार्यक्रम में शामिल हुए गुरु भक्तों से बोलते हुए पूज्य महाराजश्री ने कहा कि भारतीय संत परंपरा की समृद्ध विरासत को निरंतर आगे बढ़ाते हुए स्वामी लाल जी महाराज एवं श्रीमती योग प्रभा जी ने समाज कल्याण, स्वास्थ्य और योग के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। उनके द्वारा संचालित व्यापक अभियानों ने लाखों लोगों के जीवन में आरोग्यता और सकारात्मकता का संचार किया है। स्वामी लाल जी महाराज और श्रीमती योग प्रभा जी ने न केवल प्राचीन संत परंपरा को सींचा है, बल्कि उसे आधुनिक समाज की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए योग, प्राकृतिक चिकित्सा और निरोगी समाज के निर्माण का एक विराट अभियान चलाया है। उनके इस भगीरथ प्रयास से असंख्य नागरिक शारीरिक और मानसिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाने और निरोगी भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उन्हें कोटि-कोटि बधाई व साधुवाद। योग, चिकित्सा व लोक-कल्याण के क्षेत्र में उनका यह अनुपम योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

पूज्य लालजी जी महाराज ने कहा कि अध्यात्म, योग और सनातन संस्कृति के प्रसार की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। समारोह को संबोधित करते हुए पूज्य लालजी महाराज ने अत्यंत भावुक और ओजस्वी शब्दों में अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि आज अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि हमारे मध्य विश्व जागृति मिशन के परमाध्यक्ष पूज्य महाराजश्री का आगमन हुआ है। इस पावन अवसर पर मेरा हृदय अत्यंत हर्षित है।

इस अवसर पर

आचार्य ताराचन्द शास्त्री जी के कुशल मार्गदर्शन में महर्षि वेदव्यास गुरुकुल विद्यापीठ कानपुर उत्तर प्रदेश के ऋषिकुमार मानस त्रिवेदी ने दीपक आसन किया तथा देश भगति पर कविता पाठ शिवांक तिवारी ने किया।

कार्यक्रम मे चंडीगढ़ पंचकूला सहित

पंजाब, हरियाणा

के गुरु भक्तों ने इस पावन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गर्व और सौभाग्य का अनुभव किया।