लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ फेस-2 ईएसआई हॉस्पिटल वेतन ना मिलने से हॉस्पिटल कर्मचारियों में फूटा गुस्सा।

Featured Video Play Icon

आज ईएसआई हॉस्पिटल फेज 2 चंडीगढ़ में कर्मचारियों को वेतन ना मिलने के कारण सभी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन पर उतरे। कर्मचारियों ने कहा, कि पहले ही लॉक डाउन की वजह से हमारी स्थिति खराब है, ऊपर से तनख्वाह ना मिलने से परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने अपनी जून के महीने की तनख्वाह व पहले की गई तनख्वाह में कटौती के लिए गुहार लगाई। जिस पर शहर के पूर्व  डिप्टी मेयर व पार्षद अनिल दुबे, गुरचरण सिंह और हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी जी ने  मिलकर मेडिकल सुप्रिडेंट श्रीमती सुनीता माथुर जी से इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। जिस पर सुनीता माथुर ने आश्वासन देते हुए कहा, कि कर्मचारियों की तनख्वाह एक या 2 दिन में ही ठेकेदारों द्वारा दे दी जाएगी। अगर कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिलती है तो हस्पताल प्रशासन की तरफ से ठेकेदारों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मचारी के प्रधान राम अवतार,  उप प्रधान नरेश कुमार, रामेश्वर सिंह व राजेंद्र सिंह ने मिलकर अनिल दुबे गुरचरण सिंह और अशोक तिवारी जी का धन्यवाद किया।