लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

शिक्षक दिवस पर सजोबा ने सेंट जॉन्स के शिक्षकों को किया सम्मानित….

चंडीगढ़, 5 सितंबर 2026: सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (सजोबा ) ने चंडीगढ़ में सेंट जॉन्स हाई स्कूल के शिक्षकों के सम्मान में विशेष शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर शिक्षक और पूर्व छात्र एक साथ एकत्रित हुए तथा उन शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया, जिन्होंने कई पीढ़ियों के जॉनियन्स को प्रेरित किया, उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम का कोर्डिनेटर सजोबा के कार्यकारी सदस्य अनुभव नरेश ने किया, जबकि सजोबा के उपाध्यक्ष पी. गगनपाल सिंह सेखों ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अभिषेक मिश्रा ने सह-मेजबान के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर सजोबा के कार्यकारी सदस्य, पदाधिकारी और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

सजोबा के प्रेसिडेंट निखिल जसपाल ने कहा कि यह विशेष समारोह शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित था। उनका समर्पण, मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग अनगिनत विद्यार्थियों के जीवन, करियर और व्यक्तित्व को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।”

सजोबा के मानद सेक्रेटरी दानिश मांगट ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सजोबा ने शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त किया। यह आयोजन उस मजबूत रिश्ते की सुंदर अभिव्यक्ति था, जो विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने के बाद भी शिक्षकों और छात्रों के बीच बना रहता है।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। विशेष रूप से लगाए गए फोटो बूथों ने समारोह में रंग और उत्साह भर दिया। इन फोटो बूथों के माध्यम से शिक्षकों, पूर्व छात्रों और सहकर्मियों को यादगार पलों को संजोने तथा सेंट जॉन्स में बिताए अपने वर्षों की अनमोल यादों को फिर से ताज़ा करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर बोलते हुए सेंट जॉन्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री राजश्री विपिन ने कहा कि शिक्षक दिवस हमेशा विशेष होता है, लेकिन जब पूर्व छात्र अपने शिक्षकों के लिए इस अवसर को विशेष बनाते हैं, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

सम्मान और आभार के प्रतीक के रूप में सजोबा ने समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। उनके सम्मान में विशेष केक-कटिंग समारोह का भी आयोजन किया गया। पूरे समारोह का माहौल खुशी, आत्मीयता, सौहार्द और पुरानी यादों से सराबोर रहा, जिसने एक बार फिर सेंट जॉन्स परिवार के बीच साझा किए जाने वाले मजबूत और स्थायी रिश्ते को जीवंत कर दिया।

 

सेंट जॉन्स हाई स्कूल के कम्युनिटी लीडर ब्रदर ऑगस्टीन ने कहा कि किसी भी स्कूल की सबसे बड़ी विरासत केवल उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियां नहीं होतीं, बल्कि वे रिश्ते और मूल्य भी होते हैं, जो विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने के वर्षों बाद भी उनके साथ बने रहते हैं। सजोबा द्वारा आयोजित यह समारोह हमारे शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम है।

समारोह में विभिन्न मनोरंजक और संवादात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। तंबोला के रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक राउंड, संगीतमय अंताक्षरी और कई मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी को व्यस्त और उत्साहित रखा। इन गतिविधियों ने समारोह में खुशी, उत्साह और आपसी सौहार्द के माहौल को और भी बढ़ा दिया।

सेंट जॉन्स के पूर्व छात्रों की ओर से सम्मान, स्नेह और आभार के प्रतीक के रूप में शिक्षकों को विशेष रूप से चुने गए उपहार और गुडी बैग भी भेंट किए गए।

इस समारोह के सफल आयोजन में कार्यक्रम के सहयोगी संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें किमोहा टेक्नोलॉजीसेस, चितकारा यूनिवर्सिटी,प्रोवाइडर, वाईकेएम बॉटलिंग कंपनी, ब्लूश, चौपाल, पिक्काडली, पंडित खुशी राम एंड एसोसिएटस सीएक्सीरा, और जस्ट पैच्य शामिल रहे।