लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ में 4 सितंबर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव….

श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 बी, चंडीगढ़ में शुक्रवार 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर-46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे ध्वजा रोहण से होगी। सुबह 8 बजे गीता पाठ तथा सुबह 9 बजे से हवन का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं द्वारा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक संकीर्तन किया जाएगा। रात 7 से 9 बजे तक बच्चों द्वारा रासलीला प्रस्तुत की जाएगी। रात 9:30 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रवचन एवं भजन संध्या होगी। कार्यक्रम में आचार्य श्री गोपाल शुक्ल जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन और शिक्षाओं से संबंधित कथा का व्याख्यान किया जाएगा। इसके अलावा मधुर भजन प्रवाहक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री केके आनंद जी भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, अभिषेक एवं आरती की जाएगी, जबकि रात 12:30 बजे प्रसाद वितरण होगा।

मंदिर सभा सेक्टर-46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके उपदेशों से धर्म, सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर सभा के महासचिव सुशील सोवत, सचिव अशोक भगत सहित आरके जोशी, जॉली त्रिखा सहित कार्यकारिणी के अन्य मेंबरों ने शहरवासियों से परिवार सहित जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। मंदिर के अन्य पुजारी हरिकिशन जी, शैलेंद्र जी और राहुल जी इस विशेष पर्व में की जाने वाली पूजा अर्चना में सहयोग देंगे ।

बाक्स –

नंद उत्सव 5 सितंबर को –

शनिवार, 5 सितंबर को रात 9:30 से 11:30 बजे तक प्रवचन एवं भजन संध्या होगी। रात 12 बजे आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।