लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज झूठी एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस का भाजपा कार्यालय कमलम की ओर जोरदार रोष मार्च….

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आज सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन से सेक्टर-33 स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय ‘कमलम’ तक जोरदार रोष मार्च निकाला और एफआईआर तुरंत रद्द करने की मांग की।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में निकाले गए इस रोष मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में कांग्रेस के झंडे और भाजपा सरकार के खिलाफ लिखे प्ले कार्ड थे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जब प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े तो चंडीगढ़ पुलिस ने पहले से लगाए गए बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठ गए और धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया।

धरने को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करते हुए अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए झूठे मुकदमों और सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अब तक 32 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन राहुल गांधी डरने वाले नेताओं में से नहीं हैं। वे जनता के मुद्दों, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।”

लक्की ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जो देश के वरिष्ठ दलित नेता हैं, के एक कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों द्वारा उस स्थान का कथित ‘शुद्धिकरण’ किया जाना बेहद आपत्तिजनक और संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस घटना के खिलाफ देशभर में आवाज उठाई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।

उन्होंने कहा, “जो लोग दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं और संविधान की भावना के खिलाफ काम करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय विपक्ष के नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना भाजपा सरकार की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी।”

एच.एस. लक्की ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और अन्य जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने के लिए सरकार विपक्षी नेताओं और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, “सरकार अपनी गिरती साख को बचाने के बजाय पुलिस और जांच एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।”

लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस आने वाले दिनों में शहर की जनता से जुड़े मुद्दों—महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं—को लेकर व्यापक जन आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नंदिता हुड्डा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लोबाना पूर्व मेयर गुरचरण दास काला ,पार्षद तरुणा मेहता, प्रेम लता और दमनप्रीत, कांग्रेस प्रवक्ता दिलावर सिंह, अच्छे लाल गौड़, राजीव मोडगिल, रूपिंदर सिंह रूपी, जाहिर परवेज खान, यादविंदर मेहता, शीलाफुल सिंह, वसीम मीर, इमरान मंसूरी, सादिक, आसिफ चौधरी, ममता राणा, बलविंदर कौर, सुरजीत ढिल्लों, विपनजोत सिंह अमन, राजदीप सिद्धू, प्रवीण शर्मा टीटू, सुनील सूद, धर्मवीर, राहुल, गुरचरण, सोनिया, परमजीत कौर, संजीव गाबा, जसविंदर लक्की, प्रिंस , मनीष लांबा, हरजिंदर सिंह बावा, कुलदीप कुकी, विक्टर सिद्धू, राम कुमार, सुखी , मेरी स्टेला, रनजोत रोनी , धर्मवीर सिसोदिया, मंजूर खान, हरिंदर ठाकुर, श्याम सिंह, रोबी बढ़ेरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

चंडीगढ़ कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress

9872511115