लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

108 दीपों की आरती के साथ हुआ श्रावण मास का समापन…..

चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में पावन श्रावण मास के उपलक्ष्य में 30 जुलाई से आयोजित दैनिक भजन-संकीर्तन का समापन विशेष धार्मिक कार्यक्रम के साथ हुआ। पूरे माह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की आराधना की तथा सामूहिक भजन-संकीर्तन में भाग लिया।

समापन अवसर पर 108 दीपकों से भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती की गई। दीपों की दिव्य ज्योति और भक्तिमय वातावरण ने पूरे मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर विशेष संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।

सनातन धर्म महिला संकीर्तन मंडल ने भी समापन कार्यक्रम में विशेष सहभागिता निभाई। महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत भजनों एवं संकीर्तन से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।

कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सेवा में सहयोग किया।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्रावण मास के दौरान विभिन्न सेवा कार्य भी आयोजित किए गए। 22 अगस्त को मंदिर की ओर से विशाल खीर-पूड़े के प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे श्रावण मास में भक्तों ने भगवान शिव के भोग एवं अन्य धार्मिक व सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक योगदान दिया।

मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान हर्ष कुमार जी तथा महासचिव एम एल गोयल जी ने सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज को शिव भक्ति, आध्यात्मिक चेतना, सेवा भावना और सामूहिक संकीर्तन से जोड़ना है। इस अवसर पर उन्होंने इस महान कार्य में योगदान के लिए महिला संकीर्तन मंडल तथा सभा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।