लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अक्षय शर्मा के घर मिलने पहुंचे विजय सांपला…..

अमृतसर, 31 अगस्त। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा के घर पर खास तौर पर मुलाकात के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा पंजाब के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला पहुंचे। इस दौरान अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच स्नेहपूर्ण मुलाकात हुई।

अक्षय शर्मा ओर विजय सांपला की इस विशेष मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा और पंजाब से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अक्षय शर्मा ने कहा कि विजय सांपला का राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव पंजाब में भाजपा संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है ओर आगे भी निभाता रहेगा। उनका मार्गदर्शन हमेशा ही न की राजनीतिक करियर में बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी बेहद विश्वसनीय है। इन्होंने कहा कि विजय सांपला जी बेहद कर्मठ नेता हैं जो कि पार्टी के साथ साथ पंजाब की भलाई के लिए भी लगातार कई वर्षों से काम करते आ रहे हैं।

इस अवसर पर नितिन गुप्ता (नन्नू), जिला अध्यक्ष, होशियारपुर, सचिन बासी, को-कन्वीनर, एनजीओ सेल पंजाब तथा राजन गुप्ता (मिंटू), प्रधान, ट्रेडर्स एसोसिएशन होशियारपुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

अक्षय शर्मा ने अपने निवास पर पहुंचे सभी सम्मानित नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुलाकात बेहद आत्मीय रही और पंजाब के विकास, संगठन तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।