लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वरिष्ठ नागरिकों का विशेष ‘गेट-टुगेदर’ आयोजित, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समारोह….

चण्डीगढ़ : गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष ‘गेट-टुगेदर’ का आयोजन सेक्टर 35 के सामुदायिक केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आपसी मेलजोल, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों और खुशियों से भरा दिन उपलब्ध कराना था।

गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल सूद, सचिव दीपक रिखी, वित्त सचिव रेखा छाबड़ा आदि ने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी सुरिंदर वर्मा को सम्मानित भी किया। एरिया पार्षद प्रेमलता इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुईं।

गोपाल सूद ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा पहली बार इस प्रकार का कार्यक्रम कराया गया है और आगे भी साथ ऐसे कार्यक्रम करवाती रहेगी।

इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए तंबोला, गीत-संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गिद्दा, लाइव ढोल, डांस और भांगड़ा सहित विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।

समारोह में सदस्यों के जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ भी मनाई गई।

एसोसिएशन के अनुसार यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने, अपनी प्रतिभा साझा करने और सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर रहा।