लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजपा राज में रसोई का बजट बेहाल, कई जरूरी वस्तुओं के दाम 50 से 110 प्रतिशत तक बढ़े : मनोज अग्रवाल….

पंचकूला, 24 अगस्त। इनेलो के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पंचकूला शहरी जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने भाजपा सरकार के शासनकाल में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2014 के मुकाबले आज आम आदमी की रसोई का बजट बुरी तरह बिगड़ चुका है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण के दावे करती है, लेकिन बाजार के आंकड़े उसकी पोल खोल रहे हैं।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि 2014 से अगस्त 2026 तक प्रमुख आवश्यक वस्तुओं के अखिल भारतीय औसत खुदरा भाव में भारी वृद्धि हुई है। 23 अगस्त 2026 के सरकारी All-India Average Retail Prices के आधार पर किए गए तुलनात्मक अध्ययन के अनुसार प्याज के दाम में 110.2 प्रतिशत, सरसों तेल में 101.9 प्रतिशत, उड़द दाल में 81.7 प्रतिशत, चना दाल में 78.9 प्रतिशत और चीनी में 78.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि जिन वस्तुओं के बिना आम परिवार की रसोई चलना मुश्किल है, उनके दाम लगातार बढ़े हैं। अरहर दाल 74.5 प्रतिशत, मूंगफली तेल 70.2 प्रतिशत, दूध 67.1 प्रतिशत, आटा 63.7 प्रतिशत, चावल 61 प्रतिशत, गेहूं 51.2 प्रतिशत, मसूर दाल 43.7 प्रतिशत, मूंग दाल 30.3 प्रतिशत और आलू 15.5 प्रतिशत महंगे हुए हैं।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि 2014 में यदि किसी वस्तु पर ₹100 खर्च होते थे, तो आज उसी वस्तु के लिए लगभग ₹210 तक खर्च करने पड़ रहे हैं। प्याज पर ₹210, सरसों तेल पर ₹202, उड़द दाल पर ₹182, चना दाल और चीनी पर लगभग ₹179, अरहर दाल पर ₹175, मूंगफली तेल पर ₹170, दूध पर ₹167, आटे पर ₹164 और चावल पर ₹161 तक खर्च हो रहा है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “अच्छे दिनों” के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने आम आदमी को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है। गैस, खाद्य पदार्थ, तेल, दाल और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर मजदूर, कर्मचारी, किसान, छोटे दुकानदार और मध्यम वर्ग के परिवारों की जेब पर पड़ रहा है।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि सरकार को महंगाई के आंकड़ों की बाजीगरी छोड़कर रसोई के वास्तविक खर्च का हिसाब जनता को देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब सरकार आर्थिक विकास और मजबूत अर्थव्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती है, तो फिर आम परिवार की थाली लगातार महंगी क्यों होती जा रही है?

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार को यह समझना होगा कि महंगाई केवल आंकड़ा नहीं है, बल्कि करोड़ों परिवारों की रोज की परेशानी है। चुनाव के समय किए गए वादों और सत्ता में आने के बाद की नीतियों के बीच का अंतर अब जनता अपनी रसोई में महसूस कर रही है।”

इनेलो नेता ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और भाजपा सरकार से हर उस सवाल का जवाब मांगेगी, जिसका सीधा संबंध आम आदमी की जिंदगी और उसकी जेब से है।