लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

शिक्षकों ने भरी हुंकार, शिक्षक दिवस पर ब्लैक डे मनाया जाएगा…..

चंडीगढ़, 21 अगस्त 2026:-यूटी कैडर के शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स, यूटी चंडीगढ़ (रजिस्टर्ड), भारतीय मजदूर संघ से (BMS) से संबद्ध की मीटिंग हुई और कार्यकारिणी ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। जे ए सी (JAC) ने घोषणा की है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को सरकारी स्कूलों में “ब्लैक डे” के रूप में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा 4 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे सेक्टर-17 परेड ग्राउंड पार्किंग से शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं मार्च निकाला जाएगा, जो गवर्नर हाउस/लोक भवन की ओर जाएगा।

जे ए सी (JAC) के अध्यक्ष रणबीर राणा और महासचिव शिव मुरत यादव ने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न जायज़ मांगें लंबे समय से प्रशासन के समक्ष लंबित हैं। लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनका अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। इससे यूटी कैडर के शिक्षकों और कर्मचारियों में भारी रोष और निराशा है।

जे ए सी (JAC) ने प्रमुख रूप से गेस्ट/कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों के लंबित 58% एवं 60% डी ए तथा एस एस ए शिक्षकों के 60% डी ए की तत्काल अदायगी, यू टी कैडर के शिक्षकों/कर्मचारियों के लिए एम ए सी पी (MACP) और सी जी एच एस (CGHS) लागू करने, कैजुअल लीव में वृद्धि, 01.04.2022 से मेडिकल एवं हाफ पे लीव की बहाली, समान सेवा नियम लागू करने तथा गेस्ट, कॉन्ट्रैक्ट और एस एस ए शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग उठाई है तथा मांग की गई कि केंद्रीय नियम चण्डीगढ़ में लगे 4 साल बीत गए पर अभी शिक्षा विभाग नए नियम तैयार नहीं कर पाया, मांग की गई है किकेंद्रीय नियमों के हिसाब से रिक्यूक्रूटमेंट रूल जल्द तैयार किए जाए।

इसके साथ ही एस एस ए वोकेशनल टीचर्स, एस टी टी टीचर्स एवं काउन्सलर के लिए नौकरी की सुरक्षा, 12 महीने का वेतन, मातृत्व लाभ एवं वार्षिक वेतन वृद्धि, 2015 बैच के शिक्षकों को प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद सभी लंबित लाभ शीघ्र जारी करने, सी आर सी एवं यू आर सी स्टाफ का वेतन पूर्व व्यवस्था के अनुसार बहाल करने तथा एस टी सी शिक्षकों का न्यूनतम वेतन ₹21,000 प्रति माह करने की मांग भी रखी गई है।

वित्त सचिव की रिपैट्रिएशन और स्वतंत्र जांच की मांग जे ए सी ने प्रशासनिक निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के हित में वर्तमान वित्त सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन की रिपैट्रिएशन करने तथा वित्त सचिव का पद उपयुक्त UT-कैडर IAS अधिकारी को सौंपने की मांग भी उठाई है।

जे ई सी ने मांग की है कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा आवश्यक समझे जाने पर उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए निर्णयों, वित्तीय मामलों, फाइलों एवं कार्यों की सी बी आई अथवा किसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराई जाए।

साथ ही, लागू कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, जहां आवश्यक हो, संपत्तियों एवं देनदारियों की भी जांच/सत्यापन कराया जाए।

शिक्षक दिवस पर ब्लैक डे जे ए सी ने कहा कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूलों में शिक्षक काले कपड़े एवं काली पट्टी पहनकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से “ब्लैक डे” मनाएंगे। यह कदम शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में हो रही देरी के प्रति शांतिपूर्ण विरोध का प्रतीक होगा।

जे ई सी ने स्पष्ट किया कि 4 सितंबर का प्रदर्शन और मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं अनुशासित रहेगा। संगठन ने प्रशासन एवं पुलिस से कार्यक्रम के दौरान आवश्यक यातायात, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

जे ई सी ने चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की है कि वह शिक्षकों की लंबित मांगों पर तत्काल गंभीरता से विचार करे और जे ई सी प्रतिनिधिमंडल के साथ शीघ्र वार्ता कर समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करे।

कार्यक्रम विवरण:

दिनांक: 4 सितंबर 2026

समय: दोपहर 3:00 बजे

स्थान: सेक्टर-17 परेड ग्राउंड पार्किंग, चंडीगढ़

मार्च: सेक्टर-17 → गवर्नर हाउस/लोक भवन

जारीकर्ता:

शिव मुरत यादव

महासचिव

Joint Action Committee of Teachers, UT Chandigarh (Regd.)

M.7696280841