लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ग्रेन मार्केट सेक्टर-26 में देशभक्ति के रंग में रंगा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम….

चंडीगढ़, 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में ग्रेन मार्केट के 100 से अधिक व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया

इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि “हमारा बाजार हमारी पहचान, हमारा व्यापार देश की शान” और देश की आर्थिक प्रगति में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय को एकजुट करना तथा नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मोहित सूद, चेयरमैन राज कुमार बंसल, जनरल सेक्रेटरी राहुल गोयल एवं जनरल सेक्रेटरी आशीष पाहवा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं बाजार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए Hi-Tea की व्यवस्था भी की गई।

एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता ग्रेन मार्केट की एकता और व्यापारी समुदाय की देशभक्ति का प्रतीक है।

जारीकर्ता:

राहुल गोयल

जनरल सेक्रेटरी

ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-26, चंडीगढ़