लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

तीज उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, नारी शक्ति ने दी शानदार प्रस्तुतियां….

पंचकूला- सेक्टर-11 स्थित डिस्पैंसरी पार्क में सर्व हितकारी संस्था की ओर से तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नीरू गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में रमा शास्त्री, भारती गुलाटी, सुनीत मल्होत्रा, अनीता दुहान, शैली मित्तल , निशा तथा अंजली सहित अनेक महिलाएं ने इस कार्यक्रम में सहयोग करके तीज उत्सव को ओर भव्य कर दिया। तीज उत्सव के दौरान लोक संस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया गया।

कार्यक्रम में नारी शक्ति, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति को समर्पित प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तीज पर्व की पारंपरिक भावना को कायम रखा। बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कारों और संस्कृति का संदेश दिया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और देशभक्ति से जोड़ना है। स्वतंत्रता दिवस और तीज उत्सव के संयुक्त आयोजनों के माध्यम से लोगों को देशप्रेम, सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

डॉ. नीरू गुप्ता ने कहा कि सर्व हितकारी संस्था भविष्य में भी नारी शक्ति को साथ लेकर सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगी। महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाजसेवा और जनहित के कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना संस्था की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और महिलाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़कर एक बेहतर एवं मजबूत समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इसके अलावा इस अवसर पर थ्री स्टार वेलफेयर क्लब पंचकूला की अध्यक्षा भी मौजूद रहीं।