लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रोजरो एलेना में भव्य मेगा एस्ट्रो इवेंट का सफल आयोजन….

जीरकपुर रोजरो एलेना की ओर से आज एक भव्य मेगा एस्ट्रो इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें देश-प्रदेश के कई जाने-माने एवं प्रतिष्ठित एस्ट्रोलॉजीर्स ने शिरकत की। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य आम जनता को उनके भविष्य, जीवन की चुनौतियों एवं विभिन्न व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में ज्योतिषीय मार्गदर्शन और परामर्श उपलब्ध कराना था।

इस मेगा एस्ट्रो इवेंट का आयोजन दीपक आहुजा, श्रीमती उषा सुंदरा एवं श्री नवदीप मदान के विशेष सहयोग एवं प्रयासों से किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजीर्स से कुंडली, हस्तरेखा, टैरो एवं अन्य ज्योतिषीय विधाओं के माध्यम से परामर्श प्राप्त किया और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं भविष्य से जुड़े सवालों के समाधान के लिए मार्गदर्शन लिया।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट व्यक्तियों को शॉल/सिरोपा भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों एवं उपस्थित अतिथियों ने उनके योगदान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजको मे हस्त रेखा विशेषयज्ञ नवदीप मदान ने लगभग 125 लोगों की हाथों की रेखा देखकर उनके भविष्य के बारे में उनको बताया और उनके जीवन की समस्याओं का समाधान बताया। गौरतलब है कि नवदीप न केवल हस्तरेखा विशेषज्ञ है बल्कि लोगों को ज्योतिष ज्ञान की शिक्षा भी देते हैं।
आयोजन में जीरकपुर एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अकल्ट साइंस ग्रुप , बाइकर्स एंड राइडर्स ग्रुप सहित जीरकपुर के कई प्रतिष्ठित चैनल पार्टनर्स / प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एवं व्यवसायिक सहयोगियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रोजरो एलेना की ओर से आयोजित इस मेगा एस्ट्रो इवेंट ने लोगों को एक ही मंच पर अनुभवी एवं प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

आयोजकों ने सभी एस्ट्रोलॉजीर्स व अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।