लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सुखना लेक पर गूंजे देशभक्ति का तराने, सीआरपीएफ बैंड डिस्प्ले ने बांधा समां….

चण्डीगढ़ : भारत की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर के उपलक्ष्य में ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ पिंजौर की ओर से सुखना लेक, चंडीगढ़ में भव्य सीआरपीएफ बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री अरविंद राय, उप महानिरीक्षक, ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ पिंजौर के सानिध्य में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ बैंड के जवानों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मधुर धुनों, राष्ट्रभक्ति गीतों और अनुशासित बैंड प्रदर्शन की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मनमोहक प्रस्तुतियों ने सुखना लेक पर मौजूद दर्शकों में राष्ट्रप्रेम, उत्साह और गौरव की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्ष त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट, ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के साथ-साथ आमजन और सुरक्षा बलों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सीआरपीएफ जवानों के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना की।

सुखना लेक पर बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों और दर्शकों ने सीआरपीएफ बैंड की शानदार प्रस्तुतियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ हुआ।

संगीत, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम ने सुखना लेक के माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और उपस्थित लोगों में देशप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ किया।