लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सीआईआई-आईडब्ल्यूएन ने महिला उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के लिए आयोजित की हैंड्स-ऑन एआई वर्कशॉप….

चंडीगढ़, 9 अगस्त 2026: सीआईआई-आईडब्ल्यूएन ( कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री-इंडियन वीमेन नेटवर्क ने एक बेहद उपयोगी और इंटरैक्टिव हैंड्स-ऑन एआई वर्कशॉप का आयोजन किया। इस सत्र का संचालन प्रो. रॉकी जगतियानी ने किया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को केवल एआई को समझने तक सीमित न रखते हुए, इसे अपने वास्तविक बिजनेस की समस्याओं को हल करने में इस्तेमाल करने के लिए तैयार करना था।

इस अवसर पर सीआईआई-आईडब्ल्यूएन, चंडीगढ़, ट्राईसिटी चैप्टर की चेयरपर्सन साक्षी त्याल ने कहा कि आज एआई केवल एक नई तकनीक नहीं है, बल्कि यह हमारे काम करने के तरीके को बदलने की क्षमता रखता है। खासतौर पर महिला उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के लिए एआई काम को आसान बनाने, समय बचाने और बेहतर परिणाम हासिल करने का एक प्रभावी माध्यम है। इस तरह की प्रैक्टिकल वर्कशॉप्स महिलाओं को एआई को समझने के साथ-साथ आत्मविश्वास के साथ उसका उपयोग करने में मदद करती हैं।

साक्षी कत्याल के साथ कार्यशाला में सीआईआई-आईडब्ल्यूएन की को चेयरपर्सन डॉ. लिपि पाठक भी मौजूद थीं।

प्रो. रॉकी ने तेजी से विकसित हो रही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, जेनरेटिव एआई, अजेंटिक एआई और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (एलएलएम) की दुनिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही, एआई के व्यावहारिक बिजनेस उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया।

वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों ने जाना कि एआई का उपयोग मार्केटिंग, कंटेंट तैयार करने, रिसर्च, प्रेजेंटेशन, कोडिंग, डेटा एनालिसिस और ऑटोमेशन जैसे कई कामों में किया जा सकता है। एआई को रोजमर्रा के काम में एक उपयोगी प्रोड्क्टविटी पार्टनर के रूप में इस्तेमाल करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।

इस वर्कशॉप की सबसे खास बात इसका हैंड्स-ऑन और यूज- केस आधारित तरीका रहा। प्रतिभागी अपने वास्तविक बिजनेस डेटा, डॉक्यूमेंट्स और काम से जुड़ी समस्याएं लेकर आए। इनमें सेल्स और फाइनेंशियल रिपोर्ट, कॉन्ट्रैक्ट, मार्केटिंग डेटा, प्रेजेंटेशन और रिसर्च से जुड़े सवाल शामिल थे।

प्रतिभागियों ने इन वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से जाना कि एआई किस तरह उनके काम को आसान और बेहतर बना सकता है।

सीआईआई-आईडब्ल्यूएन का मानना है कि जब ज्ञान साझा किया जाता है, तो महिलाएं केवल सीखती ही नहीं हैं, बल्कि एक-दूसरे को आगे बढ़ने, नए विचार अपनाने और नेतृत्व करने के लिए सशक्त भी बनाती हैं।