लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ जिला कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन होगा…..

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के “संगठन सृजन अभियान” के तहत पार्टी पर्यवेक्षक जगदीश ठाकोर, जो कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व सांसद हैं, प्रदेश कमेटी से लेकर बूथ स्तर तक संगठन के हर स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सात दिनों तक विचार-विमर्श करेंगे।

आज कांग्रेस भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री ठाकोर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय लेने के बाद वे एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसमें प्रत्येक जिले के लिए कम से कम छह नामों की सिफारिश आलाकमान को की जाएगी। नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा आलाकमान द्वारा इसी महीने कर दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कुछ मौजूदा जिला अध्यक्षों को बरकरार भी रखा जा सकता है।

मीडिया से बातचीत करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, गैर-सरकारी संगठनों तथा अन्य निजी संस्थाओं को, जो संविधान के मूल्यों और रूल आफ़ ला में आस्था रखते हैं, आमंत्रित किया कि वे शहर और उससे आगे लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा में शामिल हों।

श्री ठाकोर ने मोदी सरकार और भाजपा की, जिन्हें उन्होंने तानाशाही और लोकतंत्र-विरोधी नीतियां बताया, उन्हें उजागर करने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रयासों और आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने भाजपा के मेयरों के कार्यकाल में चंडीगढ़ नगर निगम में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार की भी कड़ी आलोचना की।

पत्रकार वार्ता को चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री एच.एस. लक्की तथा पार्टी के महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता श्री राजीव शर्मा ने भी संबोधित किया।

राजीव शर्मा

मुख्य प्रवक्ता, चंडीगढ़ कांग्रेस