लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

शहीद ऊधम सिंह की जयंती पर हिंद संग्राम परिषद ने चलाया ‘एक पौधा शहीदों के नाम’ अभियान….

अमर शहीद ऊधम सिंह की जयंती के अवसर पर हिंद संग्राम परिषद (रजि.) एवं गौ रक्षा परिषद गौशाला के संयुक्त तत्वावधान में “एक पौधा शहीदों के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बरवाला के निकट नग्गल स्थित गौशाला परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और शहीदों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

हिंद संग्राम परिषद के प्रमुख महासचिव विक्रांत शर्मा तथा। प्रमुख सलाहकार एडवोकेट दिनेश चतरथ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गौ रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विश्वमिंतरानंद गिरी जी महाराज के करकमलों से त्रिवेणी स्वरूप बरगद, पीपल एवं नीम के पौधे लगाकर करवाया गया। इसके साथ ही आंवला तथा बेल (बिल्व) सहित अन्य छायादार एवं औषधीय पौधों का भी रोपण किया गया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वमित्रानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि शहीदों की स्मृति में पौधारोपण करना सच्ची श्रद्धांजलि है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में हिंद संग्राम परिषद के वित्त सचिव निष्काम चतरथ, प्रेस सचिव हरकेश ऐरी, ए.के. वर्मा, अवतार सैणी, डाक्टर सीमा गुप्ता, हरीश शर्मा सहित परिषद के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि “एक पौधा शहीदों के नाम” अभियान का उद्देश्य देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। परिषद् अपना अभियान एक पौधा शहीदों के नाम का लगातार जारी रखें हुए है।