श्री देवालय पूजक परिषद ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, रवि शंकर शर्मा मुख्य सलाहकार और एम.पी. शर्मा संरक्षक नियुक्त…..
चंडीगढ़, ( ):श्री देवालय पूजक परिषद (पंजीकृत), चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक लेक क्लब परिसर में आयोजित की गई। यह बैठक परिषद के चेयरमैन पंडित उमा शंकर पांडे के सानिध्य में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अंतरराष्ट्रीय वास्तु विशेषज्ञ श्री रवि शंकर शर्मा को परिषद का ‘मुख्य सलाहकार’ और प्रमुख समाज सेवी श्री महाबीर प्रसाद शर्मा (एम.पी. शर्मा) को परिषद का ‘संरक्षक’ नियुक्त किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन पंडित उमा शंकर पांडे और संरक्षक अयोध्या प्रसाद शास्त्री ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया।परिषद के अध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि इन प्रतिष्ठित विभूतियों के जुड़ने से परिषद लोक कल्याण, सनातन संस्कृति के संरक्षण, बच्चों में नैतिक संस्कारों के विकास तथा हिंदी व संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में और अधिक प्रभावी ढंग से योगदान दे सकेगी।नवनियुक्त मुख्य सलाहकार रवि शंकर शर्मा और संरक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे तन, मन और धन से परिषद को हर संभव सहयोग देंगे।
उन्होंने घोषणा की कि वे जल्द ही ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली) में परिषद का व्यापक विस्तार करेंगे।इस बैठक में परिषद के महासचिव पंडित ओमप्रकाश शास्त्री, कोषाध्यक्ष पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली, उप-प्रधान विजेंद्र नौटियाल और सह-सचिव पंडित रामकृष्ण विशेष रूप से उपस्थित रहे।महासचिव पंडित ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि इन दोनों वरिष्ठ महानुभावों के आने से परिषद गौरवान्वित हुई है और उनके अनुभवों का लाभ पूरी संस्था को मिलेगा। बैठक के समापन पर महासचिव ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


