लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

1001 पौधारोपण अभियान को मिली रफ्तार, सीआरपीएफ कैंपस में हुआ वृक्षारोपण….

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की तरफ से अपने शहर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अनूप सरीन जी के नेतृत्व में सी आर पी एफ कैम्पस सैक्टर 43 में पौधारोपण का 05 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि: श्रीमति कमल सिसोदिया, कमांडैंट, CRPF 13वीं बटालियन और श्री अमित कुमार, कमिश्नर, एम सी चंडीगढ़ ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने वृक्षों की महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि Landslides अर्थात भूस्खलन और उससे सम्बंधित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वृक्षों का बहुत बड़ा महत्व है। श्री अनूप सरीन, संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने भी वृक्षारोपण करने और वृक्षों को बचाने के लिए सभी को प्रेरित किया और कमांडेंट मैडम द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रियता से भाग लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सी आर पी एफ कैम्पस 13वीं बटालियन सैक्टर 43 चंडीगढ़ से श्री विपिन गुज्जर, इंस्पैक्टर; परताप सिंह, इंस्पैक्टर; राजेश चौहान, इंस्पैक्टर; मुख्तयार सिंह 2 आई C; राजेश्वरी देवी सहायक कमांडेंट; राजेश इंस्पेक्टर; बलदेव सिंह, एस आई; देध राज, कांस्टेबल; मुख्तयार, कांस्टेबल आदि का सक्रिय योगदान रहा।

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान से अमन जैन; यशपाल यादव; रविंद्र सिंह; पाइलट सिंह; संदीप वालिया; विश्व गुप्ता; रामबहादुर; नरेश गोयल; विजय जिंदल; बर्फ सिंह पंवार; कौशल शर्मा आदि की प्रेरणादायक उपस्थिति रही।