गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 एवं 5 जुलाई को होगा……
विश्व जागृति मिशन पंचकुला, चंडीगढ़, मोहाली मण्डल के द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव शिवधाम आश्रम सेक्टर 31 मोरनी रोड, पंचकूला मे मनाया जायेगा इस अवसर पर आज की मीटिंग मुख्य रूप से दिल्ली से पधारे कार्यक्रम प्रभारी मनोज शास्त्री के सानिध्य हुई
जिसमे कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी जरुरी विषयों पर चर्चा हुई और ड्यूटी बांटी गई मीटिंग मे पंचकूला चंडीगढ़ मोहाली मंडल के सभी गुरु भाई बहन उपस्थित रहे मनोज शास्त्री ने बताया की गुरुपूर्णिमा महोत्सव का विशाल कार्यक्रम परम पूज्य श्री सुधांशुाजी महाराज के पावन सानिध्य में 4 एवं 5 जुलाई को मनाया जायेगा इस अवसर पर संत सुधांशु महाराज जी का दर्शन पूजन व “अमृत वचनों का लाभ दिनाँक 4 जुलाई, (शनिवार) सायं 5 बजे से 7 बजे तक सत्संग एवं भजन सद्गुरुदेव के मुखारविंद से होंगे और 5 जुलाई,(रविवार) प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक गुरु दर्शन और प्रातः 11 से 1 बजे तक सत्संग ,गुरु अमृत वचन, व भंडारा परसाद वितरित होगा
इस मौके पर हरियाणा पंजाब हिमाचल के सभी भक्त लोगों की उपस्थिति होगी जिनके भोजन की व्यवस्था एवं आवास की व्यवस्था निशुल्क की गई है आज की मीटिंग मेंमिशन के आचार्य कुलदीप पांडेय कार्यवाहक प्रधान नरेंद्र सिंह, महामंत्री पंकज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल, सिनियर विरिष्ठ पदाधिकारी योगराज मुंजाल, विनोद कौशिक व सभी मंडल और समिति के पदाधिकारियों सदस्य उपस्थित रहे


