विश्व जागृति मिशन द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर भूमि पूजन किया….
विश्व जागृति मिशन पंचकुला, चंडीगढ़, मोहाली मण्डल के द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव शिवधाम आश्रम सेक्टर 31 मोरनी रोड, पंचकूला।धूम धाम से मनाया जायेगा इस अवसर पर शिव धाम आश्रम के सत्संग हॉल में एक मीटिंग का अयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से शिव धाम आश्रम के आचार्य कुलदीप पांडेय ने बताया की
गुरुपूर्णिमा महोत्सव का विशाल कार्यक्रम परम पूज्य श्री सुधांशुाजी महाराज के पावन सानिध्य में 4 एवं 5 जुलाई को मनाया जायेगा इस अवसर पर संत सुधांशु महाराज जी का दर्शन पूजन व “अमृत वचनों का लाभ दिनाँक 4 जुलाई, (शनिवार) सायं 5 बजे से 7 बजे तक सत्संग एवं भजन सद्गुरुदेव के मुखारविंद से होंगे और
5 जुलाई,(रविवार)
प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक गुरु दर्शन और प्रातः 11 से 1 बजे तक सत्संग ,गुरु अमृत वचन, व भंडारा परसाद वितरित होगा आज की मीटिंग मे इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी जरुरी विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मीटिंग मे पंचकूला चंडीगढ़ मोहाली मंडल के सभी गुरु भाई बहन उपस्थित रहे मीटिंग उपरांत
विश्व जागृति मिशन के आचार्य कुलदीप पांडे द्वारा हवन यज्ञ और ‘भूमि पूजन’ वैदिक परंपराओं से मंत्रोच्चार द्वारा भूमि का शुद्धिकरण, पंचतत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) का आवाहन और वास्तु पुरुष व भूमि देवी की पूजा कर सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की इस मौके पर मिशन के वरिष्ठ उप प्रधान श्री नरेंद्र सिंह जी महामंत्री श्री पंकज छाबड़ा जी कोषाध्यक्ष श्री कृष्णकुमार गोयल जी सिनियर विरिष्ठ पदाधिकारी श्री योगराज मुंजाल जी विनोद कौशिक जी व सभी समिति के सभी पदाधिकारियों सदस्य मौजूद रहे।


