लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

शहीद सैनिक की पत्नी के साथ फर्जी कर्नल ने किया यौन शोषण: बाद में ब्लैकमेल करके पौने 2 करोड़ रुपए ऐंठ लिए …..

चण्डीगढ़ : एक शहीद सैनिक की पत्नी ने स्वयं को भारतीय सेना का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति और उसके परिवार के खिलाफ यौन शोषण व करोड़ो रुपए की ठगी गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विस्तृत शिकायत सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शहीद सैनिक की पत्नी प्रगति बाजपेई ने आज यहां चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में खुलासा किया कि उनके पति एलएन द्विवेदी वर्ष 2022 में राजस्थान के सूरतगढ़ में ड्यूटी के दौरान एक रिहर्सल करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी शहादत के बाद राहुल आर्य नामक व्यक्ति ने स्वयं को उनके शहीद पति का अच्छा जानकार कहकर परिचय दिया तथा भारतीय सेना में कर्नल पद पर कार्यरत बताते हुए उनका विश्वास जीता व उनके सैनिक पति का अटका हुआ डेथ क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया। दिसम्बर में पंचकूला निवासी राहुल आर्य ने कानपुर निवासी प्रगति बाजपेई को उनका काम कराने के सिलसिले बुलाया व इसके लिए बाकायदा एयर टिकट्स भी करवा दीं और रास्ते भर में कैब आदि का खर्चा भी उठाया। तब मोहाली में स्थित सैनिक रेस्ट हाउस में रुकी प्रगति बाजपेयी से राहुल आर्य प्रॉपर फौजी की वर्दी में मिलने आया।

उसके बाद 8 फरवरी 2023 को राहुल आर्य ने फिर से प्रगति बाजपेयी को उनके काम के सिलसिले में बुलाया। इस बार उसने प्रगति से सैनिक रेस्ट हाउस में खुद न मिलकर उन्हें पंचकूला में स्थित हॉलिडे इन में बुलाया व उन्हें लिवाने हेतु बंटी नामक एक युवक को भेजा। हॉलिडे इन में राहुल आर्य अपने पिता के साथ मौजूद था। यहां उसने प्रगति बाजपेयी को खाने में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वे सुध-बुध खो बैठीं। बाद में जब प्रगति बाजपेयी को होश आया तो उन्होंने खुद को नग्नावस्था में पाया। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ दुष्कर्म किया गया है। वे कमरे में अकेली थीं, परन्तु राहुल आर्य का पर्स पड़ा हुआ था जिसमें उसका आधार व कुछ अन्य कार्ड आदि थे, जिनकी उन्होंने मोबाइल से फोटो खींच लीं। कुछ देर बाद जब राहुल आर्य उनसे मिला तो उन्हें उनकी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा व 30 लाख रुपए की मांग रख दी। तब से लेकर लगभग डेढ़ साल तक उसने प्रगति बाजपेयी से ब्लैकमेल करके करीब पौने 2 करोड़ रूपए ऐंठ डाले।

इसके बाद तंग आकर प्रगति बाजपेयी ने मिलिट्री पुलिस से संपर्क किया तो उन्हें पहले पुलिस में एफआईआर कराने की सलाह दी। इस पर प्रगति बाजपेयी ने बीती 18 जून को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित महिला थाने में अपनी शिकायत दी, जिसपर कल 24 जून को प्रगति बाजपेयी को बुलाया गया व पूरी बात सुनी। इसके बाद पुलिस ने 8 फरवरी 2023 को प्रगति बाजपेयी को मोहाली से पंचकूला लेकर आए कार चालक बंटी को तलब किया तो उसने बताया कि राहुल आर्य शायद दुबई चला गया है और उसके भी लगभग डेढ़ लाख रूपए झांसा देकर मार लिए हैं।

प्रगति बाजपेयी ने स्वयं स्तर पर भी राहुल आर्य के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो पता चला कि

आरोपी ने भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र बना रखा हुआ है व फौजी की वर्दी भी पहनता है। इसके अलावा वो अपने को हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र भारद्वाज का भतीजा तथा चंडीगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष भी बताता है। ये भी पता चला कि दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में कुछ वर्ष पहले उसके खिलाफ रेप केस में मामला दर्ज हुआ था व वह तीनेक साल के लिए तिहाड़ में भी बंद रहा था। उसका बाप भी नौकरियां लगवाने के नाम पर ठगियां मारता है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म करने, धोखाधड़ी, फर्जी पहचान प्रस्तुत करने तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।