लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

दड़वा वन नर्सरी में इंटर्न विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण….

द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ESI), चंडीगढ़ द्वारा वन एवं वन्यजीव विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ के सहयोग से अपने इंटर्नशिप फील्ड एक्सपोज़र कार्यक्रम के अंतर्गत वन नर्सरी, दड़वा, चंडीगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, डीएवी कॉलेज करनाल, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय घरुआँ, गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-11, चंडीगढ़ तथा डीएवी कॉलेज सेक्टर-10, चंडीगढ़ के इंटर्न विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ईएसआई के सदस्य श्री अशोक कुमार बंसल, श्रीमती शशि झिंगन, श्रीमती चांदनी शर्मा एवं श्री आर.के. शर्मा भी उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए श्री एन.के. झिंगन, सचिव, द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया एवं सचिव (पर्यावरण), भारतीय एकता मंच ने विद्यार्थियों को पौधों की पहचान, बीज संग्रहण, नर्सरी प्रबंधन तथा जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।

तकनीकी सत्र का संचालन श्री बलविंदर सिंह, ब्लॉक अधिकारी तथा श्री अमरिंदर सिंह, फॉरेस्ट गार्ड ने किया। श्री अमरिंदर सिंह ने पौध तैयार करने की प्रक्रिया, मिट्टी के मिश्रण, बीज उपचार, अंकुरण तकनीक तथा पौधों की प्रारंभिक देखभाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी मानसून सीजन के दौरान चंडीगढ़ में वृक्षारोपण हेतु विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे तैयार किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर वृक्षारोपण तकनीकों पर एक व्यावहारिक कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें इंटर्न विद्यार्थियों ने स्वयं मिट्टी तैयार कर बीज बोने तथा पौध उत्पादन की प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधशाला प्रबंधन की बारीकियों को सीखा।

इसके पश्चात श्री बलविंदर सिंह ने प्रतिभागियों को नर्सरी एवं विशेष ग्रीन हाउस का भ्रमण करवाया। उन्होंने स्वचालित सिंचाई प्रणाली एवं तापमान नियंत्रित ग्रीन हाउस की कार्यप्रणाली समझाई, जहाँ हजारों पौधे तैयार कर चंडीगढ़ में वृक्षारोपण अभियानों तथा नागरिकों को वितरण हेतु विकसित किए जाते हैं।

विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम में गहरी रुचि दिखाई तथा वन विभाग के अधिकारियों से पौध उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। उन्होंने इस व्यावहारिक प्रशिक्षण की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के अंत में श्री अशोक कुमार बंसल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए वन एवं वन्यजीव विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इंटर्न विद्यार्थियों को मूल्यवान व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं सीखने का अवसर प्रदान किया।

एन.के. झिंगन

सचिव

मो.: 9417004937