लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर-30, वार्ड नं. 18 में नागरिकों की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने की बैठक…..

भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने सेक्टर-30, वार्ड नं. 18 के नागरिकों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में लोगों ने लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के साथ-साथ सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नगर निगम से संबंधित मुद्दे उठाए।

नरेश अरोड़ा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है तथा भारतीय जनता पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों के लिए प्रतिबद्ध रही है।