लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भारतीय उद्यमियों को यूरोप में व्यवसाय स्थापित करने और बढ़ाने में मार्गदर्शन देगा स्युओ ग्लोबल…..

चण्डीगढ़ : स्युओ ग्लोबल यूनिप एलडीए, पुर्तगाल ने चण्डीगढ़ में ग्लोबलाइज़ेशन फ़नल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए सुरेन कुमार उप्पल, संस्थापक एवं सीईओ, स्युओ ग्लोबल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य भारतीय व्यवसायों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने में सहायता प्रदान करना है।

सुरेन कुमार उप्पल के साथ इस दौरान केआर आर्या, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, रुकुम सत्यार्थ, करमवीर दीवान तथा मुख्य अतिथि दलीप शर्मा भी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने बताया कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और बदलती वैश्विक सप्लाई चेन के कारण अब भारतीय कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार जरूरी हो गया है। एमएसएमई और स्टार्टअप सेक्टर भी अब बड़े बाजारों तक पहुंच बनाना चाहता है।

यूरोप को सबसे बेहतर विकल्प बताते हुए कहा गया कि वहां 27 देशों का बड़ा और स्थिर बाजार ईयू उपलब्ध है। भारत-यूरोप एफटीए, व्यापार को आसान बनाता है और यूरोप में स्टार्टअप, निवेश, टैक्स लाभ और बिजनेस विस्तार के कई अवसर मौजूद हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्लोबलाइज़ेशन फ़नल की प्रस्तुति रही, जिसके माध्यम से स्युओ ग्लोबल भारतीय उद्यमियों को यूरोप में व्यवसाय स्थापित करने और बढ़ाने में मार्गदर्शन देगा।

संपर्क:

सुरेन कुमार उप्पल: 9868700009

करमवीर दीवान: 8283800075

रुकुम सत्यार्थ: 9990912976