अस्थमा दिवस पर स्वास्तिक शाखा द्वारा पक्षी पात्र वितरण किया….
चंडीगढ़ ( )अस्थमा दिवस पर भारत विकास परिषद स्वास्तिक शाखा द्वारा पक्षी पात्र वितरण चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों मे वितरण किया इस कार्यक्रम मे शाखा अध्यक्ष रजनी शर्मा ने बताया विश्व अस्थमा दिवस मई के पहले मंगलवार पर मनाया जाता इस अवसर पर, पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पक्षी पात्र (परिंडा) वितरण एक नेक पहल है। यह पहल न केवल बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि स्वच्छ पर्यावरण अस्थमा जैसे श्वसन रोगों को कम करने में मदद करता है।
इस कार्यक्रम मे गुलाब सिंह, अंतिल ओमवीर अंतिल, डा० सुमन मोर (प्रोफैसर पंजाब यूनिवर्सिटी) डॉ रविंद्रा मोर (पी जी आई) मनिंदर, रविपाल, नवदीप कौर, उज्जवल, अमिकेत, उद्धव सहित परिषद के सदस्यों की उपस्थिति रहे।


