लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 24 चण्डीगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर में श्री गणेश एवं सिन्दूरी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ…

चंडीगढ़ 2 मई 2026: सेक्टर 24 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 1 मई से 5 मई 2026 तक आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ विधि-विधान और धार्मिक श्रद्धा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर श्री गणेश एवं सिन्दूरी हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

महोत्सव की शुरुआत के दिन गणेश नवग्रह मंडप पूजन, प्रायश्चित होम एवं विशेष पूजन के साथ हुई। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इसी क्रम में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जो सेक्टर 24 ए, बी, सी और डी के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर में पहुंची। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव देखते ही बनता था।

मंदिर पहुंचने के उपरांत भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात प्रसाद भंडारे का वितरण किया गया था। इस आयोजन में विद्वान आचार्यों एवं ब्राह्मणों की उपस्थिति विशेष रही थी। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पंडित लाखीराम भारद्वाज जी, पंडित दिनेश शास्त्री जी, पंडित चंद्रभूषण शास्त्री, पंडित राम गोपाल शास्त्री जी, पंडित शिवकुमार शास्त्री जी, पंडित नीरज शास्त्री, पंडित प्रदीप शास्त्री जी, पंडित भगवान दास शास्त्री जी पण्डित दनित शास्त्री जी एवं अन्य विद्वान ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ अनुष्ठान सम्पन्न कराया था।

इस अवसर पर सनातन धर्म शिव मंदिर सभा, सेक्टर 24 ए चण्डीगढ़ के प्रधान आदर्श शर्मा,महामंत्री रतनलाल गुप्ता दिनेश मेहता, प्रबंधक एडवोकेट संजीव भारती, सह-प्रबंधक विवेक कुमार शर्मा, सुरेश बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे थे। साथ ही सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, सेक्टर 23 बी चण्डीगढ़ के आचार्य, प्राचार्य एवं विद्यार्थियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई थी। समस्त भक्तों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और भव्यता को और अधिक बढ़ाया था।

महोत्सव के अंतर्गत 5 मई को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक श्री गणेश एवं सिन्दूरी हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी एंव साम 6 से रात्री 8 बजे तक भव्य भजन सन्ध्या का आयोजन तत्पश्चात आरती प्रसाद भण्डारा इस पुण्य अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया था।