लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नेशनल ह्यूमन राइट्स , सोशल जस्टिस कॉन्सिल ऑफ इंडिया -चंडीगढ़ ने मनाया लेबर डे….

चंडीगढ़:–1 मई – अंतरराष्ट्रीय लेबर डे के उपलक्ष्य में नेशनल ह्यूमन राइट्स, सोशल जस्टिस कॉन्सिल ऑफ इंडिया – चंडीगढ़ ने लेबर चौक पर मज़दूर साथियों के साथ उनके हक़ के प्रति जागरूक करके मनाया।

चंडीगढ़ के प्रधान एस ए खान के दिशानिर्देश अनुसार वाइस चेयरमैन मानव शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव शर्मा ने कहा कि लेबर डे (मजदूर दिवस) या अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है, जो मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और उनके संघर्षों को समर्पित है।मजदूर दिवस केवल महज एक दिन नहीं बल्कि उन करोड़ों मजदूरों के संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया।यह दिन समाज में समानता लाने और आर्थिक प्रगति की रीढ़ कहे जाने वाले कामगारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महापर्व है।

इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी ज़ीशान उल हक, संस्था के फाइनेंस सेक्रेटरी संजीव कपूर, स्टेट कॉर्डिनेटर राकेश शर्मा, गुलशन वर्मा, स्टेट ज्वाइंट सचिव रणदीप सिंह सहारन और मीडिया सेक्रेटरी अजय चौधरी उपस्थित रहे।