लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री शिव मंदिर-39 में वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ….

चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2026 : सेक्टर 39-सी स्थित श्री शिव मंदिर में वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व विधि-विधान के साथ 51 कलशों की भव्य यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा का आयोजन मंदिर परिसर से बैंड-बाजों के साथ किया गया।

बैंड-बाजों और संकीर्तन मंडलियों के साथ निकली इस कलश यात्रा का जिन-जिन मार्गों से गुजरना हुआ, वहाँ स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर इसका भव्य स्वागत किया। यात्रा में सुसज्जित रथ पर कथा व्यास चंडीगढ़/वृंदावन से पधारे श्री हरिजी महाराज विराजमान थे।

यात्रा के दौरान प्रधान नरेश महाजन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रोहतास रंगा, आर.के. गर्ग, महासचिव ए. प्रजापति, सचिव तरसेम शर्मा, एडवाइजर शमशेर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आर.एस. रावत, वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार, महिला मंडल प्रधान राज दुलारी शर्मा, मंदिर के पंडित मोहन लाल नौटियाल, पंडित दिनेश मिश्रा, पंडित गणेश नौटियाल, पंडित राकेश गौड़, पंडित सोनू नौटियाल तथा कीर्तन मंडली की महिलाएं उपस्थित थीं।

इस अवसर पर कथा व्यास श्री हरिजी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति के महात्म्य के बारे में बताते हुए कहा कि भक्ति में इतनी शक्ति है कि उसके माध्यम से प्रभु को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञानयुक्त, वैराग्ययुक्त और भक्तिमय जीवन से ही ईश्वर की प्राप्त संभव है।