लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पार्थ दादा पवार के पंजाब आगमन को लेकर NCP की अहम बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन….

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य तथा स्व. अजितदादा पवार के सुपुत्र श्री पार्थ दादा पवार के पंजाब आगमन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पंजाब–चंडीगढ़ राज्य पर्यवेक्षक श्री मतीन कामले की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में श्रीमती रईसा कामले, स. सरबजीत सिंह गोल्डी (एनसीपी पंजाब प्रधान), श्री आकाशदीप सिंह (एनवायसी युवा पंजाब प्रधान), श्री चंद्र शेखर (प्रदेश महामंत्री), एडवोकेट स. सब्रावाल (प्रदेश महामंत्री), स. लवप्रीत भल्ला (प्रदेश सचिव – युवा NYC सेल), ज्योतिष आचार्य सरदार बख्शीश सिंह बावा (मोहाली जिला प्रधान), महिला राज्य उप-प्रधान श्रीमती मयूरी, श्रीमती मनिंदर कौर (मोहाली जिला अध्यक्षा महिला सेल), हल्का इंचार्ज श्रीमती रीटा, मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधान बलजीत सिंह, चंडीगढ़ से श्रीमती ज्योत्सना तथा निशा चव्हाण सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से श्री राकेश उर्फ बॉबी अरोड़ा को रूपनगर जिला प्रधान नियुक्त किया गया। इसके साथ ही श्री पार्थ दादा पवार के प्रस्तावित पंजाब दौरे को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और स्वागत कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

इस अवसर पर मोहाली जिला प्रधान ज्योतिष आचार्य सरदार बख्शीश सिंह बावा ने कहा कि पार्थ दादा पवार के पंजाब आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा और प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।