लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

इनर व्हील क्लब ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब मोहाली सिंफनी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम मे क्वेस्ट ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग की दो महिला प्रोफेसरों को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं सहित ट्राई सिटी में कला , और राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित बबीता हुंडल को भी सम्मानित किया गया।

क्लब की प्रेसिडेंट अमिता अरोड़ा को भी उनके बहुमुखी व्यक्तित्व के लिए सराहा गया। एक सफल इंडस्ट्रियलिस्ट होने के साथ-साथ वह सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

इसके अलावा क्लब द्वारा संचालित सिलाई केंद्र की ट्रेनर रक्षा को भी सम्मानित किया गया, जो लड़कियों को सिलाई सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान जंयती माजरी स्कूल की दो जरूरतमंद छात्राओं को उनकी पढ़ाई में सुविधा के लिए साइकिल भेंट की गई, ताकि उन्हें आने-जाने में आसानी हो सके।

इस प्रकार इनर व्हील क्लब मोहाली सिंफनी महिला सशक्तिकरण के अपने प्रयासों को लगातार आगे बढ़ा रहा है और क्लब के सभी सदस्य प्रेसिडेंट अमिता अरोड़ा के विजन को साकार करने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।