लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एन.एच.एम कर्मचारी संघ के आह्वान पर मेडिकल कर्मियों ने काले रिबन लगा निभाई ड्यूटी…

आज चंडीगढ़ एन.एच.एम कर्मचारी संघ के आह्वान पर सभी एन.एच.एम कर्मचारियों — इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मेसी ऑफिसर, एल.एच.वी, ए.एन.एम , लैब टेक्नीशियन,डेटा एंट्री ऑपरेटर, टी.बी विभाग में सुपरवाइजर, लैब सुपरवाइजर, टी.बी.एच.वी,112 ड्राइवर व इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, क्लास-4 कर्मचारी तथा अन्य कर्मियों— ने एकजुट होकर काला रिबन लगाकर अपनी रूटीन ड्यूटी निभाई । यह कार्यक्रम एक सांकेतिक रोष प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया गया, जिनमें जी.एम.एस.एच 16, सिविल अस्पताल 22, 45 व मनीमाजरा के साथ विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर और डिस्पेंसरी से कर्मियों ने भाग लिए ।

संघ की प्रधान बबीता रावत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कर्मचारियों को केंद्रीय शेयर के साथ-साथ यू.टी शेयर मिलना था, लेकिन दिसंबर 2025 बीत जाने के बावजूद अब तक यू.टी शेयर जारी नहीं किया गया । इस संबंध में संघ द्वारा विभाग को दो बार लिखित रूप से अवगत कराया गया, परंतु विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई । इसी मजबूरी के कारण आज काला रिबन दिवस मनाया गया ।

संघ के चेयरमैन विजय कुमार ने कहा कि यह केवल एक सांकेतिक प्रदर्शन था । यदि विभाग द्वारा शीघ्र कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 मार्च 2026 को सेक्टर 16 स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के सामने रोष प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी एन.एच.एम कर्मचारी अपनी रूटीन ड्यूटी पूरी करने के बाद दो घंटे का 16 अस्पताल में विरोध दर्ज करवाएंगे । मांगें पूरी न होने पर आगे की कड़ी आंदोलन योजना भी घोषित की जाएगी ।

आज का यह सांकेतिक काला रिबन प्रदर्शन अत्यंत सफल रहा । संघ को आशा है कि विभाग हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लंबित यू.टी शेयर एवं एरियर को शीघ्र जारी करेगा ।

धन्यवाद

अमित कुमार

महासचिव,

चंडीगढ़ एन.एच.एम कर्मचारी संघ

M 9779777444