लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस व महिला दिवस समारोह का हुआ आयोजन….

ज़िरकपुर (मोहाली) के माया गार्डन सिटी स्थित Shining Stars School – A Play Way and Prep School में 7 मार्च 2026, शनिवार को वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माया गार्डन परिसर में स्कूल के नज़दीक K1 प्लेग्राउंड में सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और उनकी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया गया।

स्कूल की डायरेक्टर राजिंदर कौर ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की पद्धति अपनाई जाती है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक कौशल का विकास होता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित भी किया गया। स्कूल प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी कि शाइनिंग स्टार्स स्कूल D2/104, माया गार्डन सिटी, सिंहपुरा अंडरपास के नज़दीक, ज़िरकपुर, जिला मोहाली में नए सत्र के लिए बच्चों के नामांकन प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी के लिए स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।