लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ नारी एकता संगठन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस…..

चंडीगढ़ नारी एकता संगठन ने सैक्टर चालीस के सामुदायिक केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अत्यतं धूमधाम से मनाया।एरिया काऊंसलर श्रीमती गुरबख्श रावत ने न केवल प्रोग्राम का आनंद लिया बल्कि महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार भी प्रगट किए और अपने सुरीले स्वर में गीत भी पेश किया। संगठन की अध्य़क्ष राजेश गणेश ने सभी का स्वागत किया , और महिला दिवस की बधाई दी।मंच संचालन कवियत्री और लेखिका विमला गुगलानी ने महिलाओं पर आधारित शेयरो शायरी से किया। अनुराधा, मंजुला,नीलम महता के भजन से प्रोग्राम की शुरूआत हुई। अरूणा, रजूं , सुशीला,वीना , अनीता ने खूबसूरत गीत पेश किए और किरन, ममता , रचना के होली पर डांस ने सबको मुग्ध कर दिया। नेहा, गुरमीत , प्रेम अरोड़ा ने भी सुंदर गीत पेश किए। माला, दीप्ति, गुरदीप कौर और अनु के डांस ने खूब तालियां बटोरी। सभी महिलाओं ने कुछ गेम्स का आनंद भी उठाया। गायक अजीत ने म्यूजिक सिस्टम में मदद करने के इलावा मधुर गीत भी गाया।राजेश गणेश , प्रीति, निर्मल, सतिद्रं, पिंकी, आरती, शर्मिला और सुनीता के गिद्दे से सब झूम उठे। अंत में सुषमा ने सभी का धन्यवाद किया।

इस सारे कार्यक्रम के आयोजन में सुषमा, नेहा, मीनू, राज, सरला , सुशीला ,शर्मिला , व गुरदीप कौर का विशेष सहयोग रहा।