लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आईए एंड एडी नार्थ जोन फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आग़ाज़….

स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, सेक्टर 42 स्थित खेल मैदान में महालेखाकार (लेखा व हक़दारी, पंजाब एवं यूटी चंडीगढ़ की ओर से आयोजित आईए एंड एडी नार्थ जोन फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-2026 का मोहम्मद तैयब, आईएएस, सचिव जेल विभाग, पंजाब सरकार ने विधिवत उद्घाटन किया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए इन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को देखकर उन्हें प्रसन्नता होती है।इस आयोजन की विधिवत जानकारी देते हुए तृप्ति गुप्ता महालेखाकार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट की कुल 7 टीमें खेल रही हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की टीमें शामिल हैं। सुखनंदन सभरवाल, अप महालेखाकार ने भी खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को प्रमोट करने की बातें कहीं। मनीषा तूर, उप महालेखाकार ने आईए एंड एडी के इस नार्थ जोन फुटबॉल टूर्नामेंट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पाँच दिवसीय टूर्नामेंट बहुत रोमांचक होने वाला है।

पहले मैच में एजी पंजाब ने एजी उत्तराखंड को 6-0 से हराकर मुक़ाबले को एकतरफा कर दिया। दूसरा मैच एजी दिल्ली और एजी हिमाचल प्रदेश के बीच हुआ। इस मैच में एजी दिल्ली की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को 18-0 के भारी अंतर से पराजित कर दिया।तीसरा मैच हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। मैच के 26वें मिनट में यूपी की टीम ने पहला गोल किया। एजी हरियाणा के टीम ने इस मुक़ाबले को रोमांचक बनाते हुए हाफ-टाइम से ठीक पहले अपना खाता खोला। खेल के 67वें मिनट में हरियाणा को मिली पेनल्टी के बाद हरियाणा ने इस मैच को 2-1 से जीत लिया।