लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

महावीर महामण्डल विधान के पश्चात भगवान को अर्पित किए गए 101 निर्वाण लाडू, ट्राइसिटी से लगभग 700 श्रद्धालुओं ने लिया भाग…..

चंडीगढ़, 9 नवंबर 2026। श्री दिगम्बर जैन सोसायटी चंडीगढ़ के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी, चंडीगढ़ में भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर चंडीगढ़, मोहाली एवं पंचकूला सहित ट्राइसिटी से लगभग 700 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे मंगलाष्टक, अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य एडवोकेट आदर्श जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम शांतिधारा निखिल जैन (सेक्टर 28, चंडीगढ़) तथा द्वितीय शांतिधारा डॉ. संयोग जैन (मोहाली) द्वारा संपन्न की गई।

इसके पश्चात पंडित आशीष जैन के कुशल निर्देशन में श्री 1008 महावीर महामण्डल विधान का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्तिभाव से भगवान महावीर स्वामी की आराधना करते हुए विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं समस्त जीवों के कल्याण की मंगलकामना की।

विधान की पूर्णाहुति के उपरांत भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में निर्वाण लाडू अर्पित किए गए। मुख्य 5 किलोग्राम का निर्वाण लाडू अर्पित करने का सौभाग्य सुभाष जैन, नितिन जैन एवं जितिन जैन (सेक्टर 30, चंडीगढ़) को प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं द्वारा एक-एक किलोग्राम के 101 निर्वाण लाडू भगवान के चरणों में समर्पित किए गए। इस अवसर पर मंदिर परिसर भगवान महावीर स्वामी के जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन सोसायटी चंडीगढ़ के प्रधान श्री धर्म बहादुर जैन द्वारा श्रद्धालुओं को वार्षिक कैलेंडर वितरित किए गए, जबकि महासचिव श्री संत कुमार जैन द्वारा वार्षिक जैन पंचांग का वितरण किया गया।

सोसायटी के प्रधान श्री धर्म बहादुर जैन ने भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान महावीर का जीवन अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, संयम एवं करुणा का अनुपम संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप प्रज्वलित करने का पर्व नहीं, बल्कि भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण की स्मृति में आत्मज्ञान एवं आध्यात्मिक प्रकाश को अपने जीवन में उतारने का पावन अवसर है।

इस भव्य आयोजन में सोसायटी के उपप्रधान एडवोकेट आदर्श जैन, महासचिव संत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजा बहादुर सिंह जैन सहित कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों करुण जैन, रमेश जैन, नितिन जैन, शरद जैन, डॉ. संयोग जैन, नवरत्न जैन, सुभाष जैन, अशोक जैन, विजय जैन, राजकुमार जैन, भारत भूषण जैन, रजनीश जैन, अमित जैन, डॉ. सर्वेश जैन, दीपक जैन, अनिल जैन, एडवोकेट शैलेंद्र जैन, सुनील जैन, सुजीत जैन, इंदरमल जैन, नीरज जैन एवं डॉ. आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का समापन भगवान महावीर स्वामी के जयघोष एवं समस्त विश्व में शांति, सद्भावना तथा मंगल की कामना के साथ हुआ।

जारीकर्ता:

श्री दिगम्बर जैन सोसायटी, चंडीगढ़

श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी, चंडीगढ़