राधा माधव मन्दिर सेक्टर 34 मे महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया….
चंडीगढ़ ( )राधा माधव मन्दिर सेक्टर 34 मे महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया, और महिला मंडल द्वारा संकीर्तन कर पर्व धूमधाम मनाया इस अवसर पर मन्दिर अध्यक्ष श्रीमती चंद्र देहरा ने बताया की आज मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर भक्तों ने गंगाजल, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा और आक के फूल चढ़ाकर भगवान शिव से प्राथना की गई इस अवसर पर भगतो ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया इसके साथ ही चार पहर की पूजा का कार्यक्रम प्रारंम्भ हुआ
इस अवसर मन्दिर की और दूध फल आलू टिकी के पकोड़े और चाय का परसाद भगतो को वितरित किया


