लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

हिन्दू पर्व महासभा (पंजी) चण्डीगढ़ की ओर से महाशिवरात्री के पावन पर्व पर विशाल शोभा यात्रा धूम धाम से सम्पन्न….

हिन्दू पर्व महासभा (पंजी) चण्डीगढ़ की ओर से महाशिवरात्री के पावन पर्व पर श्री सनातन धर्म शक्तिदल मन्दिर सैक्टर 16-डी, चण्डीगढ़ से विशाल शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ इस अवसर पर सुब्ह हवन यज् और पूजा अर्चना मन्दिर के पंडित एवम माँ कमली महंत, अनिता दीदी ब्रह्माकुमारी आश्रम, सहित अनिता जोशी श्रीमती शरण कुमार ,श्रीमती कमलेश चौधरी,श्रीमती रीतु शर्मा, पूनम, कुसुम, सविता अग्रवाल, वनीला, वंदना, रिटा, शशि,मंजु, सुमन सहित मार्किट और सेक्टर निवासियो के द्वारा विधि विधान से पूजा करवाई

साथ की इसके साथ महासभा अध्यक्ष बी पी अरोड़ा,कमलेश सूरी,कर्नल धर्मबीर,लक्ष्मी नारायण सिंगला सहित समस्त कार्यकारणी सदस्यों एवम मंदिरों के अध्यक्षों और गणमान्य अतिथियो की उपस्थित रहे और इन सभी को सम्मानित भी किया गया और उपस्थित सभी भगतो को भण्डारा परसाद वितरित कर दोपहर 2 बजे शोभा यात्रा का प्रस्थान किया शोभायात्रा धूम धाम बैंड बाजो और भोले नाथ के स्वरुपों की भव्य झाँकियों और कीर्तन भजन करते शोभा यात्रा का मंदिर से प्रस्थान होकर यात्रा

श्री सनातन धर्म मन्दिर, सैक्टर 15- मार्किट सैक्टर 14 पंजाब विश्वविद्यालय, पी.जी.आई श्री गुगा माड़ी मन्दिर, श्री सनातन धर्म मन्दिर सैक्टर 11-बी, शिव मन्दिर सैक्टर 10 सी-डी मार्किट सैक्टर 9-डी, श्री सनातन धर्म मन्दिर धर्म शिव मन्दिर, सैक्टर 8 मार्किट सैक्टर 7 डी-सी से होते हुए श्री सनातन धर्म त्रिवेणी मन्दिर सैक्टर 7-सी, चण्डीगढ़ में धूम धाम से कीर्तन भजन करते हुए विशाल शोभा यात्रा सम्पन्न हुई शोभा यात्रा दोरान सभी मार्किट , मंदिरों, संस्था के द्वारा यात्रा का धूम धाम से स्वागत फुल माला से लडू व फल, जुसे इत्यादि बांट कर स्वागत किया