लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

केंद्रीय बजट 2026: ‘विकसित भारत 2047’ की ठोस आधारशिला….

चंडीगढ़ 13 फरवरी 2026: पंजाब चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की सीएलजीसी समिति के चेयरमैन तथा द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया-एनआईआरसी के रीजनल कॉउंसिल मेंबर सीएस अर्जुन त्यागी ने केंद्रीय बजट 2026 को विकासोन्मुखी और दूरदर्शी बजट बताया।

चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय बजट 2026 की मुख्य विशेषताओं पर अपने विचार रखते हुए सीएस अर्जुन त्यागी ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग को राहत देने के साथ-साथ उद्योग और एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त समर्थन प्रदान करता है।

उन्होंने बुनियादी ढांचे पर रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय, स्टार्टअप एवं नवाचार के लिए नीति समर्थन, कर प्रणाली के सरलीकरण, डिजिटल अनुपालन को बढ़ावा तथा वित्तीय अनुशासन जैसे कदमों को निवेशकों के विश्वास को मजबूत करने वाला बताया।

त्यागी ने कहा कि बजट में विनिर्माण विस्तार, रोजगार सृजन, हरित ऊर्जा और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और अधिक सशक्त बनाते हुए आत्मनिर्भर, समावेशी और आर्थिक रूप से मजबूत राष्ट्र के निर्माण की गति को तेज करेगा।