लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल एवं क्षेत्रीय पार्षद के सहयोग से गांव इटावा में 7 दिवसीय एन.एस.एस. शिविर के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित….

शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-43A, चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 2 फरवरी से 8 फरवरी तक 7 दिवसीय एन.एस.एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के अंतर्गत छात्र-छात्राएं विभिन्न सामाजिक, स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

शिविर के तीसरे दिन, 3 फरवरी को एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने स्कूल द्वारा गोद लिए गए गांव इटावा का दौरा किया। इस अवसर पर “स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण” विषय पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांव इटावा की आंगनवाड़ी एवं डिस्पेंसरी परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 50 एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद श्री जसबीर सिंह बंटी प्रातः 10:30 बजे कार्यक्रम में उपस्थित हुए तथा विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं साफ-सुथरे वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका ने यह सिद्ध किया कि युवा पीढ़ी समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय ग्रामीणों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस पहल की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।