लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

फंडरेजर से अर्जित लाभ मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए एनजीओ को दान….

चंडीगढ़, 2 फरवरी 2026: युवा नेतृत्व, संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करते हुए, चंडीगढ़ की 18 वर्षीय उद्यमी एवं पूर्व कार्मेलाइट छात्रा शायना मित्तल ने हाल ही में अपने द्वारा आयोजित फंडरेजर से अर्जित लाभ को गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) वत्सल छाया ट्रस्ट को दान किया। एक लाख रुपये की यह राशि एनजीओ की ‘सकुशल परियोजना’ के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में उपयोग की जाएगी।

ट्रस्ट को यह योगदान सौंपते हुए शायना ने यह सशक्त संदेश दिया कि सफलता तभी सार्थक होती है, जब वह समाज के कल्याण में योगदान दे। शायना ने कहा कि मैंने वादा किया था कि फंडरेजर से होने वाला लाभ वत्सल छाया की ‘सकुशल परियोजना’ के लिए दान करूंगी और मुझे खुशी है कि मैंने अपने इस संकल्प को पूरा किया।

उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष दिसंबर में शायना मित्तल ने मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित एक विशेष क्रिसमस फंडरेजर का आयोजन किया था। इस पहल का उद्देश्य युवाओं के सामने बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर चर्चा को आगे बढ़ाना और इस उद्देश्य के लिए सहयोग जुटाना था। परिचालन व्यय के बाद शेष एक लाख रुपये की राशि वत्सल छाया ट्रस्ट को दान की गई।

इस अवसर पर शायना मित्तल ने बताया कि इस पहल की प्रेरणा उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्ययन के दौरान अपने व्यक्तिगत अनुभवों से मिली। उन्होंने साझा किया कि अकेलेपन और चिंता की भावनाओं से जूझने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ लौटने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का निर्णय लिया, जिसके तहत उन्होंने अपनी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी रेवेलिक इवेंट्स की स्थापना की। शायना के अनुसार, उद्यमिता के साथ-साथ उनका निरंतर लक्ष्य मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर जागरूकता फैलाना और युवाओं को भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज का युवा वर्ग सोशल मीडिया और तेज रफ्तार जीवनशैली में गहराई से डूबा हुआ है, जहां त्वरित संतुष्टि का दबाव संघर्ष, धैर्य और दृढ़ता जैसे मूल्यों पर हावी हो जाता है। ऐसे परिदृश्य में मानसिक मजबूती और भावनात्मक संतुलन पर खुली बातचीत समय की आवश्यकता बन गई है।