श्री धर्मेन्द्र जी की याद में श्रद्धांजली के तौर पर एक संगीत संध्या का आयोजन…..
सुरसुरसरगम कला मंच चंडीगढ़ द्वारा आने वाली 8 फरवरी को जाने माने महान अभिनेता श्री धर्मेन्द्र जी की याद में श्रद्धांजली के तौर पर एक संगीत संध्या का आयोजन गौरमैंट आर्ट गैलरी सैक्टर 10 चंडीगढ़ में किया जायेगा जो ठीक दोपहर 2.30 शुरू होगा। इस कार्यक्रम में श्री धर्मेन्द्र जी से सम्बंधित सवाल जवाब भी किए जाएंगे और इनाम भी दिए जाएंगे एवं उनकी फिल्में से चुनिंदा सीन भी दिखाये जाएंगे।सारा कार्यक्रम निशुल्क होगा…
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डेरा बस्सी के मशहूर समाज सेवी श्री गुरदर्शन सिंह सैनी मैजूद रहेंगे और भाजपा के मोहाली क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री अनुज अग्रवाल एवं यादगार एक रफ़ी सैसाईटी के अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे…कार्यक्रम का संचालन डॉ भारत भूषण शर्मा एवं क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा द्वारा किया जाएगा।


