लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मॉडर्न वेज़ मॉडल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन……

चंडीगढ़, मॉडर्न वेज़ मॉडल स्कूल, सेक्टर-29C, चंडीगढ़ मे स्कूल की फाउंडर श्रीमती राज सचदेवा की याद में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ,छात्रों के माता-पिता, और छात्रों सहित स्थानीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक नेक कार्य में योगदान दिया, इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम उद्घाटन स्वामी विज्ञानंद सरस्वती और श्रीमती नूतन टक्कर सहित शिविर का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. गिरीश सचदेवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया

इस अवसर पर प्रिंसिपल, डॉ. गिरीश सचदेवा ने उपस्थित डॉक्टर और उनकी टीम का स्वागत किया और रक्त दान दाताओं को रक्तदान के कई फायदे के बारे मे बताया की हृदय रोगों का खतरा कम होना, नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण, कैलोरी बर्न होना और नियमित स्वास्थ्य जांच (ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, आदि) होना, जिससे आप दूसरों की जान बचाने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं और कई बीमारियों का पता लगा सकते हैं।

यह रक्त दान शिविर पी जी आई ब्लड बैंक टीम चंडीगढ़ और स्माइल फॉरएवर फाउंडेशन के साथ मिलकर एक सुचारू और सुरक्षित रक्त दान प्रक्रिया सुनिश्चित करने और दानदाताओं का मार्गदर्शन और सहायता करने के लिए अनुभवी मेडिकल की एक टीम मौजूद मे हुआ

इस कार्यक्रम मे 50 रक्त दानदाताओं ने भाग लिया जिसमे से सही टेस्ट वाले 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया

इस अवसर सुश्री नूतन टक्कर ने रक्त दान दाताओं का धन्यवाद किया और रक्त दान महादान पर संबोधन करते हुए बताया आज रक्त दानदाताओं के इस प्रयास से अनगिनत लोगों की जान बचाने में मदद होगी

इस अवसर पर स्कूल की और से शिविर के दौरान सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया और स्कूल प्रिंसिपल एवम गांमान्यौ द्वारा रक्त दानदाताओं को समुर्ति चिन्ह और सर्टिफिकेट भेट कर सम्मानित किया और कार्यक्रम उपरांत उपस्थित सभी को रिफ्रेसमेंट दिया गया