लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

खादी सेवा संघ ने न्यू चण्डीगढ़ में खोला बिक्री केंद्र : स. सतनाम सिंह संधू ने किया शुभारंभ….

न्यू चण्डीगढ़ : राज्यसभा सांसद एवं चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू ने आज खादी सेवा संघ, जालंधर की नई शाखा का उ‌द्घाटन किया। खादी सेवा संघ के अध्यक्ष एवं मुख्य स्वागतकर्ता केके शारदा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए ओमेक्स सिटी, न्यू चण्डीगढ़ में खोले गए इस बिक्री केंद्र में खादी की लोकप्रिय दैनिक उपयोग की वस्तुएं स्पेशल खादी मेहंदी, कच्ची घानी सरसों का तेल, आचार व मुरब्बे, मूसली पाक, कॉस्मेटिक हेयर ऑयल, फेस क्रीम, फेस पॉउडर, खादी फैब्रिक, में लेडीज़ व जेंट्स कुर्ता पायजामा, टॉवेल व रूमाल आदि उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि इस शाखा के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जाने माने समाजसेवी सुभाष गोयल ने की जबकि इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथियों के तौर पर डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर (निदेशक निफ्ट), स. रमनदीप सिंह (सचिव, पंजाब खादी बोर्ड), चण्डीगढ़ नगर निगम की पार्षद व समाजसेवी प्रेमलता, सोहनलाल सैनी (अध्यक्ष, पंजाब खादी फेडरेशन), स. गुरविंदर सिंह लूथरा (सर्कल हेड, ए.यू. बैंक), पुनीत शर्मा (क्लस्टर हेड, ए.यू. बैंक), स. जसपाल सिंह (प्रबंधक, ए.यू. बैंक), भूपिंदर सिंह (प्रेसिडेंट, बिजनेस हैड ओमेक्स), मनोज सूरी (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, ओमेक्स) तथा स. परमजीत सिंह (सलाहकार, पंजाब खादी फेडरेशन) आदि उपस्थित रहे।

संस्था खादी सेवा संघ के उपाध्यक्ष रमन गुप्ता, सचिव गुरपाल सिंह, सह सचिव ओंकार चंद व प्रबंधक पल्लवी रामपाल एवं संस्था के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज, विनय महाजन, वीजा नैय्यर, चण्डीगढ़ साहित्य अकादमी के वाइस चेयरमैन डॉ. अनीश गर्ग, रमन शर्मा (एडवोकेट), नीरज अधिकारी, विरेन्द्र शर्मा, अशोक भंडारी, दीपक चनार्थल, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, दिलशाद अंसारी, करनैल सिंह, अमनदीप सिंह व विकम अरोड़ा आदि भी कार्यक्रम में पधारे।

7837306587, 8288096734