लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का एक बार फिर साथ….

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का एक बार फिर साथ आना यह दर्शाता है कि सत्ता की कुर्सी के लिए ये दोनों दल किसी भी हद तक जा सकते हैं। चंडीगढ़ में एक महिला को उसके घर से उठाए जाने की घटना केवल कानून व्यवस्था का सवाल नहीं है, बल्कि यह महिला सम्मान, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

भारतीय जनता पार्टी के स्टेट महामंत्री संजीव राणा ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसके इतिहास में लोकतंत्र को कुचलने के काले अध्याय दर्ज हैं। देश आज भी उस दौर को नहीं भूला जब इंदिरा गांधी ने कुर्सी बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया था। आज उसी सोच की झलक आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन में साफ़ दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का यह अवसरवादी गठबंधन महिलाओं की सुरक्षा, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए गंभीर खतरा है। सत्ता के नशे में दोनों दल कानून और संविधान को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं तथा राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है।

संजीव राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है और AAP–कांग्रेस के इस अलोकतांत्रिक और दमनकारी गठबंधन का हर स्तर पर विरोध करती रहेगी।