लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सामूहिक विवाह के जरिए भाविप “ईस्ट 1” शाखा ने किए 9 निर्धन कन्याओं के हाथ पीले….

चंडीगढ़:–चंडीगढ़ शहर में बुधवार को नौ जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा और अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वचन लिया। वहीं शहरवासियों ने बाराती बनकर जोड़ों को आशीष दिया। सामूहिक विवाह का आयोजन सेक्टर-18 के कम्युनिटी सेंटर में भारतीय विकास परिषद ईस्ट 1 के द्वारा कराया गया था।भाजपा के हिमाचल के सह प्रभारी और चंडीगढ़ भाजपा इकाई के पूर्व प्रधान संजय टंडन समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए और नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भाविप ईस्ट 1 प्रेरणादायक काम कर रही है। प्रोग्राम की प्रधानगी नीलम गुप्ता ने की। आशीर्वाद देने के लिए भूषण ठाकुर भी पहुंचें। भारत विकास परिषद के द्वारा शादी में वैवाहिक जोड़े को घर के सामान सहित रसोई का सामान, अलमारी, सिलाई मशीन इत्यादि बजी भेंट स्वरूप दिए गए।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि बहुत से गरीब परिवार की लड़कियों की शादी पैसों के कारण धूमधाम से नहीं हो पाती है। ऐसी ही कन्याओं की शादी का बीड़ा भारत विकास परिषद उठाता है और उनके सुखी भविष्य जीवन की मंगल कामना के साथ उनकी शादियां करवाता है। इस अवसर पर भाविप की प्रधान नीलम गुप्ता, सेक्रेटरी संजय सिंगला, खजांची

प्रोमिला ग्रोवर, सुमिता कोहली, मनमोहन जॉली और अमिता मित्तल सहित सुमन गुप्ता, रितु अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। बारात में सैंकड़ों की संख्या में कई गणमाण्य लोगों समेत शहरवासी शामिल हुए।