लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अंबाला की पूर्व विधायक प्रत्याशी लतिका महंत ने भू-माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा, पीएम मोदी को किया लाइव ट्वीट….

अंबाला से विधायक प्रत्याशी रह चुकीं लतिका महंत ने अंबाला के कथित भू-माफिया के खिलाफ चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके साथ जबरन घर में घुसकर मारपीट, चोरी, अवैध कब्जा और जान से मारने की धमकियां दी गईं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला है।

लतिका महंत ने बताया कि वह इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक, अंबाला को लिखित शिकायत दे चुकी हैं। शिकायत में उन्होंने गुरमीत, उसकी पत्नी, बेटे संदीप सहित प्रीतपाल, मुकेश, संदीप डिप्पो वाला, करनैल हलवाई, भूपिंद्र, कुलदीप, ओम प्रकाश, बलवीर (पूर्व सरपंच), शिव कुमार और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान लतिका महंत ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6:15 बजे जब वह अपने गांव काठगढ़ स्थित घर में अपने चेले के साथ मौजूद थीं, तभी 40–50 लोगों ने जबरन उनके घर में घुसकर मारपीट की, गाली-गलौज की और उन्हें घर से बाहर निकालने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान घर से सोना, चांदी, नकदी, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया।

लतिका महंत के अनुसार उन्होंने उक्त मकान का 4 लाख रुपये में सौदा व 50 हजार बयाना किया था, जो कि ऑनलाइन गुरमीत के बेटे संदीप के खाते में भेजे गए थे। इसके बावजूद दबंगों द्वारा अवैध रूप से मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़िता ने यह भी बताया कि वह एक महंत हैं और उनके गुरु द्वारा उन्हें 10 गांव मांगने-बधाई के अधिकार दिए गए हैं, जिनके वैध कागजात उनके पास मौजूद हैं।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लतिका महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव ट्वीट कर पूरे मामले से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द उनका मकान, चोरी हुआ सामान और दस्तावेज वापस दिलाए जाएं तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है।